पंजाब के एक निजी बैंक में लूट के दो अभियुक्त मथुरा में गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

पंजाब के एक निजी बैंक की शाखा में 30 मई को 36 लाख रुपये की नकदी व बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूटने की घटना में शामिल दो लुटेरों को बुधवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पंजाब पुलिस दोनों अभियुक्तों को अदालत से ट्रांजिट रिमांडहासिल कर पंजाब ले गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार ने बताया कि पंजाब के कपूरथला के रिहानाजटा स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से तीन नकाबपोश लुटेरे बैंक कर्मियों को बंधक बना कर 36 लाख रुपये की नकदी और बैंककर्मियों के मोबाइल फोन लूट ले गए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके बारे में पंजाब पुलिस को खबर मिली थी कि धार्मिक स्थल होने के नाते लुटेरे मथुरा में कहीं छुपे हैं। इस पर उन्होंने मथुरा पुलिस की मदद लेकर वांछित अभियुक्तों में से दो को गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

Godrej Properties मुंबई के Marine Lines में बनाएगी लक्जरी प्रोजेक्ट, 6000 करोड़ का अनुमानित राजस्व

Numerology Prediction: 28 सितंबर 2026 को Numerology अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा दिन

Election Commission का SIR फैसला सामूहिक था, Pema Khandu ने राहुल गांधी के आरोपों को नकारा

नकली दवा रैकेट: अजरबैजान से लौटा मुख्य आरोपी Bengaluru Airport पर गिरफ्तार