रिकोपा सुदामेरिकाना मैच से पहले रियो में अर्जेंटीना के दो फुटबॉल प्रशंसकों को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2025

रिकोपा सुदामेरिकाना फाइनल के दूसरे चरण से पहले रियो डी जिनेरियो में अर्जेंटीना के दो फुटबॉल प्रशंसकों को गोली मार दी गई। यह मैच मेहमान टीम रेसिंग और स्थानीय बोटाफोगो के बीच खेला जाना है।

रियो के स्वास्थ्य सचिवालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों में से एक का मिगुएल कोटो अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है और दूसरे की हालत स्थिर है जो लौरेंको जॉर्ज अस्पताल में है।

टीवी फुटेज में दिखाया गया कि उनमें से एक को रियो अग्निशमन विभाग के हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। रियो पुलिस जांच कर रही है और कहा कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

रेकोपा सुदामेरिकाना खिताब कोपा लिबर्टाडोरेस (बोटाफोगो) और कोपा सुदामेरिकाना (रेसिंग) के विजेताओं के बीच खेला जाता है। पिछले सप्ताह अर्जेंटीना की टीम ने ब्यूनस आयर्स में बोटाफोगो को 2-0 से हराया था। दूसरा चरण बृहस्पतिवार को निल्टन सैंटोस स्टेडियम में होगा।

प्रमुख खबरें

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw