रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड में आरोपी थलसेना के जवान सहित दो की गिरफ्तारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2018

चंडीगढ़। हरियाणा के रेवाड़ी की 19 साल की एक युवती से हुए सामूहिक बलात्कार के 10 दिनों बाद राज्य की पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे थलसेना के एक जवान सहित दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बी.एस.संधु ने कहा कि मनीष और थलसेना के जवान पंकज की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

 

संधु ने बताया, ‘‘इस मामले में फरार चल रहे दोनों प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’ इससे पहले, मुख्य आरोपी निशु और दो अन्य को गिरफ्तार किया जा चुका है। रेवाड़ी सामूहिक बलात्कार कांड पर देश भर में आक्रोश है। इस घटना के बाद विपक्षी पार्टियों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नैतिक आधार पर इस्तीफा मांगा है। उनका आरोप है कि खट्टर की सरकार हरियाणा की बेटियों की हिफाजत में नाकाम रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट

Bhima Koregaon: जमानत की पाबंदियों में ढील, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा को दिल्ली लौटने की अनुमति दी,

BMC Election 2025: एकला चलो की राह पर अजित पवार, 50 सीटों के लिए बनाया प्लान

गरीब कल्याण भाजपा का संकल्प, विपक्ष पर भड़के शिवराज, कहा- लोकतंत्र को भीड़तंत्र में बदलना ठीक नहीं