महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित दो गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2022

नोएडा (उप्र)। गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को एक महिला सफाई कर्मी को कथित रूप से पीटे जाने के मामले में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी राजीव बालियान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण की तरफ से ठेके पर सफाई का काम करने वाली दलित महिला गीता ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बुधवार सुबह जब सदरपुर कॉलोनी में सफाई कर रही थी, तब बंटी शर्मा तथा शिवम शर्मा समेत कई लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके लिए जातिसूचक शब्द कहे।

इसे भी पढ़ें: 'खालिस्तान समर्थक हैं केजरीवाल', कुमार विश्वास बोले- उन्होंने कहा था पंजाब का CM या आजाद राष्ट्र का PM बनूंगा

थाने में प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों के एक नेता ने कहा कि महिला सफाई कर्मी के साथ मारपीट की घटना के बावजूद पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही थी, जिससे आक्रोशित सैकड़ों सफाई कर्मियों ने बुधवार सुबह थाना सेक्टर 39 का घेराव किया। उसने कहा कि इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की।

प्रमुख खबरें

Anandpur Sahib मामले में Amarjit Singh Chawla पर FIR, पंजाब सरकार ने बनाई SIT

US Dollar के मुकाबले Rupee 13 पैसे गिरकर 96.88 पर बंद, Sensex में 1045 अंकों की गिरावट

Bihar में सहकारिता योजनाओं की समीक्षा, किसानों को PACS और KCC का लाभ समय पर दें

Nana Patekar के NAAM Foundation ने बदला मराठवाड़ा के गांव का चेहरा, जल संरक्षण से खत्म हुआ टैंकर संकट