Jammu and Kashmir के बारामूला जिले में आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के दो संदिग्ध सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के मोंचखुद कुंजेर गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों --खुर्शीद अहमद खान और रियाज अहमद खान को पकड़ा गया है जो जांडपाल कुंजेर के रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

SRFTI Kolkata में हिंसक झड़प के बाद पांचवें दिन भी कक्षाएं और शूटिंग ठप

Kotdwar में व्यापारी को धमकी देने के आरोप में पकड़े गए Mohammad Deepak को मिली जमानत

Muzaffarpur में घर से 435 किलो Smack बरामद, भाई-बहन को पुलिस ने किया अरेस्ट