यमन में हूतियों के कब्जे वाले हिस्से से यूएसएस मैसन के निकट दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2023

अदन की खाड़ी में एक पोत को जब्त किए जाने की घटना के बाद यमन में हूतियों के कब्जे वाले क्षेत्र से ‘यूएसएस मैसन’ के निकट दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं। अमेरिकी सेना ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हमला ऐसे समय में किया गया है, जब इजराइल-हमास युद्ध के बीच पोतों पर हमले जारी हैं।

‘सेंट्रल कमांड’ ने कहा, ‘‘इस घटना में किसी भी पोत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही कोई हताहत हुआ है।’’ हूती विद्रोहियों ने इस हमले की फिलहाल जिम्मेदारी नहीं ली है। ‘सेंट्रल कमांड’ ने यह भी कहा कि उसने सेंट्रल पार्क को निशाना बनाने वाले पांच सशस्त्र हमलावरों को पकड़ा है।

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा