लेग स्पिनर नहीं उतारने पर बांग्लादेश के दो कोच को किया गया बर्खास्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

ढाका। अदद लेग स्पिनरों की खोज में लगे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (एनसीएल) में लेग स्पिन गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने पर प्रथम श्रेणी स्तर के दो कोच को बर्खास्त कर दिया। बांग्लादेश को अपनी राष्ट्रीय टीम के लिये अदद लेग स्पिनर की तलाश है। यही नहीं बल्लेबाजों को घरेलू मैचों में लेग स्पिन खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिलता और यही वजह है कि हाल में अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने बांग्लादेश की इस कमजोरी का पूरा फायदा उठाया था। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को पुष्टि की कि निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण दो कोच को बर्खास्त कर दिया गया है। ढाका की टीम में लेग स्पिनर जुबैर हुसैन और खुलना की टीम में रिशाद हुसैन को हाल में खेले गये प्रथम श्रेणी मैचों के लिये अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रीलंका ने किया T20 टीम का ऐलान, मलिंगा की हुई वापसी

बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसैन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि हमने एनसीएल में लेग स्पिनरों को खिलाने के स्पष्ट निर्देश दिये हैं लेकिन इनमें से किसी को भी अंतिम एकादश में नहीं चुना गया। हमें उन्हें समय देना होगा। इसके बिना वे कैसे सुधार कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें