भारतीय क्षेत्र में गलती से प्रवेश करनेवाले दो बांग्लादेशी पर्यटक वापस भेजे गए: बीएसएफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

शिलांग। भारत में गलती से प्रवेश करनेवाले दो बांग्लादेशी पर्यटकों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सद्भावनापूर्ण कदम उठाते हुए वापस भेज दिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि वे अनजाने में 20 नवंबर को मेघालय के साउथ गारो हिल्स जिले में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रियों को विभाग बांटे, गृह और वित्त विभाग खुद रखा

अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान चांदपुर जिले के मोहम्मद अख्तर उज्जमान (43) और नेत्रकोना जिले के मोहम्मद अमीरुल इस्लाम (18) के रूप में हुई है। उन्हें सद्भावनापूर्ण कदम उठाते हुए बॉर्डर गार्ड्स बांग्लादेश को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने एक बयान में बताया कि बीएसएफ गलतीवश, अनजाने में या नाबालिगों द्वारा सीमा पार करने के मामलों में हमेशा मानवीय रुख अपनाता है।

प्रमुख खबरें

Titan के Jewellery और Watch सेगमेंट में तेजी से Net Profit बढ़कर Rs 2393 करोड़ पहुंचा

हनुमान प्रतिमा ने ट्रंप को हराया! 36 साल बाद अमेरिका में मचा हड़कंप

Dhanteras पर सोने-चांदी की बिक्री 30 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान, GJC ने दी जानकारी

Europe में Bomb Threat के बाद सुरक्षा अलर्ट, Wizz Air और Ryanair की उड़ानों के रूट बदले