Cyber Crime से प्राप्त धनराशि को छिपाने के लिए फर्जी खाते खोलने के आरोप में दो बैंक अधिकारी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2025

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराधियों के साथ मिलकर अवैध धन के हस्तांतरण के लिए फर्जी खाते खोलने के आरोप में बुधवार को बैंक के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कैनरा बैंक की एक शाखा में पूर्व सहायक प्रबंधक शालिनी सिन्हा और एक्सिस बैंक की एक शाखा में पूर्व बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट अभिषेक कुमार को फर्जी खाते खोलने और साइबर जालसाजों को धन हस्तांतरित करने में मदद करने में उनकी कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया।

सिन्हा को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से, जबकि और कुमार को बिहार के बेतिया से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने एक बयान में कहा कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दोनों को अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने बताया कि वह अवैध खातों को खोलने और संचालित करने में अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बोले- वह Media के सवालों का जवाब नहीं देना चाहते

Sansad Diary: बजट पर वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman का जवाब, लोकसभा से Industrial Relations Bill पास

Ranchi Collectorate को Email से मिली Bomb Threat, मचा हड़कंप, चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी

Karachi Firing: पाकिस्तान का कराची शहर गोलियों से दहला, 4 की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल