एक महीने में अमेरिका के दो बड़े नेता करने वाले हैं भारत का दौरा, टैरिफ पर होगी बात

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2025

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस महीने के अंत में भारत आ सकते हैं। अमेरिकी समाचार पत्र 'पोलिटिको' ने लिखा, 'वेंस अपनी पत्नी उषा के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे।' पोलिटिको ने सूत्रों के हवाले से कहा है, वेंस उपराष्ट्रपति बनने के पहली विदेश यात्रा पर पिछले महीने फ्रांस, जर्मनी गए थे। भारत जाना उपराष्ट्रपति के रूप में दूसरी विदेश यात्रा हो सकती है। बता दें, वेंस की पत्नी उषा की मां कृष चिलुकुरी और पिता लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका गए थे। अमेरिका की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में उषा पहली बार पैतृक देश (भारत) की यात्रा करेंगी।

वेंस से पहले अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड 16 मार्च को भारत आएंगी। वे दुनिया के शीर्ष खुफिया चीफ की बैठक में शिरकत करेंगी। एनएसए अजीत डोभाल की अध्यक्षता वाले सम्मेलन में कनाडाई खुफिया प्रमुख डैनियल रॉजर्स, ब्रिटिश खुफिया प्रमुख रिचर्ड मूर भी होंगे। अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डॉयरेक्टर तुलसी गबार्ड जल्द ही भारत आएंगी। तुलसी गबार्ड इंडो पेसेफिक दौरे पर रवाना हुई हैं। जापान, थाईलैंड के बाद उनका भारत दौरा होगा। गबार्ड ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि वो जापान, थाईलैंड और भारत की यात्रा कर रही हैं और अमेरिका लौटते समय फ्रांस भी जाएंगी। तुलसी गबार्ड ने अपने इस दौरे की शुरुआत प्रशांत महासागर में मौजूद अमेरिकी द्वीप हवाई की राजधानी होनूलुलू से की। जहां उन्होंने इंटेलिजेंस कम्युनिटी के लोगों से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, भलूकर भी तुलसी से जुड़ी न करें ये गलतियां

तुलसी गबार्ड का भारत दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब पहले से ही अमेरिका और चीन में माहौल बिगड़ता दिखाई दे रहा। जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उसके मुताबिक वो रायसीना सम्मेलन में भाग लेंगी और भारतीय सुरक्षा अधिकारियों से मिलेंगी। चर्चा का केंद्र बिंदु, साइबर सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म, आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पर होगा। गबार्ड के दौरे में थाईलैंड, जापान और फ्रांस में रूकना शामिल है। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.