सीरिया की राजधानी दमिश्क में दो बम विस्फोट, चपेट में आई सेना की बस, 13 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

दमिश्क। सीरिया की राजधानी दमिश्क में बुधवार को सड़क के किनारे लगाए गए दो बम में विस्फोट हो गया और सेना की एक बस के उसकी चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। सीरिया के सरकारी टीवी चैनल पर दिखाए जा रहे फुटेज में मध्य दमिश्क में विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुई बस नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: सड़क हादसों में मध्य प्रदेश है पहले नंबर पर ,दोपहर 3 से रात 9 तब होते है सबसे ज़्यादा हादसे

खबर में बताया गया कि हादसा जब हुआ, तब लोग अपने काम पर और बच्चे स्कूल जा रहे थे। सरकारी बलों के उपनगरों पर कब्जा करने के बाद से दमिश्क में हाल के वर्षों में इस तरह के हमले कम हो गए हैं। पहले वे उपनगर विद्रोहियों के कब्जे में थे। मार्च 2011 में शुरू हुए सीरिया के संघर्ष में 3,50,000 से अधिक लोग मारे गए और देश की आधी आबादी विस्थापित हुई है।

प्रमुख खबरें

Health Tips: बढ़ते प्रदूषण और खराब AQI के बीच खुद को ऐसे रखें सेफ, रूटीन में शामिल करें ये हेल्दी आदतें

Sensex में 1382 अंकों का उछाल, विदेशी निवेशकों की लिवाली से Nifty 25758 के पार

UNSC में भारत ने उठाया AI और तकनीक के दुरुपयोग का मुद्दा, चेताया

Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज