By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026
हारनपुर जिले के गंगोह इलाके के दौलतपुर गांव में शुक्रवार को दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। गंगोह थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह घटना शाम को हुई, जब अजमल (12) और शिफान (चार) गांव में साइकिल चला रहे थे।
घायल बच्चों को उनके परिजन तुरंत लखनौती के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने अजमल को मृत घोषित कर दिया। कुमार ने बताया कि शिफान को सहारनपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चों के माता-पिता ने इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए।