उप्र के बहराइच में सरयू नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2025

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में सरयू नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नानपारा थाना क्षेत्र के सरैया निवासी सगे भाई अनुज (नौ) व मनोज (छह) रविवार की शाम सरयू नदी के दूसरी ओर गेहूं काटने गई अपनी मां चांदनी से मिलने जा रहे थे।

आसपास मौजूद लोगों ने नदी में उतरकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर तहसीलदार अंबिका चौधरी व कोतवाल रामाज्ञा सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।

तहसीलदार ने संवाददाताओं को बताया कि दोनों बच्चे नदी के दूसरी ओर मौजूद अपनी मां से मिलने के लिए नदी में उतरे थे, इसी दौरान डूब कर उनकी मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार मदद दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत