अजमेर जिले में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत: Rajasthan Police

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2026

राजस्थान के अजमेर जिले में बृहस्पतिवार रात सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पीसांगन थानाक्षेत्र के लेसवा गांव में बजरी से भरा डंपर असंतुलित होकर मोटरसाइकिल पर गिर गया।

इस हादसे में गोविंदगढ़ के रहने वाले अभिषेक सेन (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके छोटे भाई आशीष सेन (23) गंभीर रूप से घायल हो गए और देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डंपर ड्राइवर मौके से फरार हो गया जबकि उसके मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने यह भी बताया कि डंपर को जब्त कर लिया गया है।

हादसे के बाद, स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार सुबह, प्रदर्शनकारियों ने गोविंदगढ़ शहर को भी बंद कर दिया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।

प्रमुख खबरें

5 राज्यों के लिए Election Schedule के ऐलान का इंतजार आज हो सकता है खत्म

Papmochani Ekadashi 2026: यह Vrat Katha सुनने से मिलेगी पापों से मुक्ति, जानें Puja Vidhi

Benjamin Netanyahu की मौत की अफ़वाहों पर इज़रायल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह सुरक्षित है, लेकिन छठी उंगली ने बढ़ाया सस्पेंस

वैश्विक युद्ध संकट की आंच भारत के रसोई तक! खाद्य तेलों की कीमतों में भारी उछाल, सरकार से स्टॉक बनाने की मांग