Delhi के वसंत कुंज में कुत्तों का आतंक, हमले में ले ली दो भाइयों की जान, इलाके में दहशत का माहौल

By रितिका कमठान | Mar 13, 2023

नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों ने दो भाइयों की जान ले ली। घटना के बाद से ही इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। ये घटना 12 मार्च की है जब सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने कहा कि बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले जो किसी जानवर के काटने जैसे लगे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद यानी 12 मार्च को आनंद का छोटा भाई आदित्य अपने चचेरे भाई चंदन (24) के साथ शौच के लिए उसी जंगल क्षेत्र में गया था, लेकिन आवारा कुत्तों के हमले में आदित्य बुरी तरह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुत्तों को पकड़ने के लिए शुरू हुई तैयारी

इस घटना के सामने आने के बाद निगम के कर्मचारी भी पिंजरे वाली चार से पांच गाड़ियां लेकर घटना स्थल पर पहुंचे है। इस इलाके से आवारा कुत्तों को पकड़ने की कवायद भी तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस ने सिंधी कैंप इलाके में स्थित जंगल में भी जांच पड़ताल जारी की है। इस घटना के बाद ही निगम ने तेजी के साथ कुत्तों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज की है। 

प्रमुख खबरें

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी

यूनिक मर्केंटाइल इंडिया के MD राज कुमार रॉय आदिलाबाद में गिरफ्तार, निवेश धोखाधड़ी का आरोप

West Bengal: बंद चाय बागानों के मजदूरों को मिलेंगे 5000 रुपये और अतिरिक्त राशन