मुरैना में तालिबानी सजा! साली से छेड़छाड़ के आरोप में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Jul 15, 2026

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से पारिवारिक विवाद में बेरहमी और तालिबानी सजा देने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को उसकी साली को घुमाने और उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में उसके ही दो सालों ने ससुराल में पेड़ से बांध दिया। इसके बाद दोनों ने जीजा के कपड़े उतारकर बेल्ट, पट्टे और लाठी-डंडों से उसकी बेरहम पिटाई की। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

परिहार ने बताया कि कीचाल निवासी नंदकिशोर वाल्मीकि (27) 13 जुलाई को अपने ससुराल भिडौसा गांव पहुंचा था, जिसके कुछ घंटों बाद उसके दोनों सालों ने पारिवारिक विवाद के चलते उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि दोनों ने पहले नंदकिशोर के कपड़े उतारे और फिर बेल्ट, डंडों और पट्टे से जमकर पीटा।

इसे भी पढ़ें: J&K में आतंक पर ऐसा चौतरफा प्रहार पहले नहीं देखा होगा, मोदी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दिखा रही है कमाल

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है, जिसमें दोनों आरोपी नंदकिशोर की पिटाई करते दिख रहे हैं। पुलिस को पिटाई के कुछ वीडियो आरोपियों के मोबाइल से भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सालों का आरोप— बहन के साथ की छेड़छाड़

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार रात को ही दोनों आरोपियों मोनू और गोलू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका जीजा नंदकिशोर उनकी छोटी बहन (नंदकिशोर की साली) को घुमाने के बहाने ले गया था और वहां उसने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने उसे यह सजा दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तानी पत्नी को तलाक, कोर्ट से मौत की सजा की मांग... 36 साल पुराने सरला भट हत्याकांड से बचने के लिए विक्टिम कार्ड खेल रहा यासीन मलिक?

Singapore के Parkway Cancer Centre में 20 प्रतिशत बढ़े भारतीय मरीज

Janmashtami 2026 Shubh Yoga: जन्माष्टमी पर बन रहा खास संयोग, जानें Yashoda Mata और गोवर्धन पूजा विधि

US Visa Bulletin: भारतीय परिवारों के लिए Green Card कटऑफ डेट आगे बढ़ी