कोरोना वायरस से BSF के दो, CISF के एक जवान की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक अधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस के मामले 500 के करीब पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। इन दोनों अर्धसैनिक बलों में कोरोना वायरस से मौत की यह पहली घटना है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के लगभग 90 नए मामले सामने आए। सीएपीएफ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल शामिल हैं। पिछले महीने सीआरपीएफ के 55 वर्षीय एक उप निरीक्षक की संक्रमण से मौत हो गई थी। विभिन्न सुरक्षा बलों के तीन और जवानों की मौत होने से सीएपीएफ में कोविड-19 से जान गंवाने वाले जवानों की संख्या चार हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन मौतों पर शोक व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: प्रवासी मजदूरों की बड़ी संख्या को ध्यान में रखते हुये नीतीश का निर्देश, रैंडम टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा।

इसे भी पढ़ें: परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए गुमला की युवती ने नक्सली कमांडर को मार गिराया

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘कोविड-19 से जूझने वाले हमारे दो बहादुर बीएसएफ जवानों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं उनके असामयिक निधन पर करोड़ों भारतीयों के साथ शोक व्यक्त करता हूं।’’ शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए, शाह ने कहा ‘‘भगवान उन्हें इस दुखद घड़ी का सामना करने की शक्ति दे।’’ बीएसएफ कोविड-19 के 41 नये मामले सामने आये हैं, जबकि बल के दो कर्मियों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। कोविड-19 से बल के कर्मियों की मौत होने होने का यह पहला मामला है। बीएसएफ में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर अब 193 हो गये हैं। दो जवान इस रोग से उबर चुके हैं। सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बीच संक्रमण के सबसे अधिक मामले बीएसएफ में हैं, जिसके साथ ही सभी अर्धसैनिक बलों में संक्रमण की कुल संख्या अब 490 के करीब पहुंच गई है। कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले बीएसएफ जवानों में 46 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक भी शामिल हैं जो दिल्ली में बल के मुख्यालय (संचार विंग) में तैनात थे और उन्हें कोई अन्य बीमारी नहीं थी। जान गंवाने वाले दूसरे बीएसएफ जवान दिल्ली के एक अस्पताल में डायलिसिस करवा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: परिवार के लोगों की जान बचाने के लिए गुमला की युवती ने नक्सली कमांडर को मार गिराया

राष्ट्रीय राजधानी के जामिया और चांदनी महल क्षेत्रों में तैनात एक कंपनी के 80 प्रतिशत सैनिकों को अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उस कंपनी के 94 कर्मियों में से 75 को अब तक संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा काफी मामले त्रिपुरा में स्थित एक बीएसएफ इकाई के हैं। बीएसएफ के प्रवक्ता शुभेंदु भारद्वाज ने कहा, ‘‘सीमा को सुरक्षित रखने की चुनौती को पूरा करने, असैन्य प्रशासन के साथ काम करने और अन्य आवश्यक जिम्मेदारियों को निभा रहे बीएसएफ में बुधवार से कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आए हैं।’’ मुम्बई में तैनात सीआईएसएफ के 55 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 32 कर्मियों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि मृतक मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात था। मुम्बई के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में लगभग 10 लाख कर्मचारी हैं। इस बीच, सीआरपीएफ ने सरकार को उन केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों को 50 लाख रुपये का विशेष अनुदान देने का प्रस्ताव रखा है, जिनकी कोविड-19 ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो जाती है।   एक अधिकारी ने बताया कि बल ने इस संदर्भ में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा