गणतंत्र दिवस समारोह में वीआईपी गेट से घुसे दो सांड, दो जवान हुए घायल

By सुयश भट्ट | Jan 26, 2022

भोपाल। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के भिंड जिले में अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हुई है। यहां प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जब मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ रहे थे। तब आवारा सांडों ने जमकर उत्पात मचाया। आवारा सांडों ने सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला बोल दिया। जिस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:एमपी में पुल को टाइम बम से उड़ाने की साजिश, सीएम योगी के नाम पर मिला धमकी भरा खत 

वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें भगाने की कोशिश की तो वह सुरचकर्मियों पर भी टूट पड़े। बताया जा रहा है कि सांडों ने 2 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। एक पुलिसकर्मी की तीन पसलियां टूट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि पुलिस परेड ग्राउंड में सांडों के प्रवेश से अफरातफरी मच का माहौल बन गया था। अगर सांड मंच तक पहुंच जाते तो बड़ी घटना हो सकती थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश