टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है कुछ ऐसा !

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2019

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल और आल राउंडर डैन क्रिस्टियन श्रीलंका के खिलाफ कैनबरा में अगले महीने होने वाले टी20 मैच में प्रधानमंत्री एकादश के सह कप्तान होंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने इसकी घोषणा की और ऐसा पहली बार होगा। प्रधानमंत्री स्कॉट मौरिसन ने कहा कि परंपरा से इतर सह-कप्तानों को चुना गया है और दोनों खिलाड़ी ही बेहतरीन प्रतिनिधि होंगे। 

मौरिसन ने सीए मीडिया विज्ञप्ति में कहा कि पीटर और डैन इतने वर्षों से शानदार क्रिकेटर ही नहीं है बल्कि दोनों ही अपने देश में और विदेश में क्रिकेट के दूत और कप्तान रहे हैं। प्रधानमंत्री एकादश 24 अक्टूबर को ग्रिफिथ में मनुका ओवल में श्रीलंका से खेलेगी। 

प्रमुख खबरें

Election Commission के बयान से Rahul Gandhi के झूठ की पोल खुली: BJP

Jyothi Yarraji और Praveen Chithravel की चोट पर AFI मांगेगा निजी संस्थानों से जवाब

Maharashtra के 265 तालुके सूखा प्रभावित घोषित, किसानों के लिए राहत उपायों का ऐलान

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में 44 साल बाद जीता रजत पदक