road accident में दो बच्चों की मौत, माता-पिता गम्भीर रूप से घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

मथुरा। मथुरा जिले के फरह क्षेत्र में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बुधवार को बताया कि महेंद्र सिंह हरियाणा के फरीदाबाद से मंगलवार देर रात अपनी पत्नी नीलम और दो बच्चों-- पांच वर्षीय कान्हा तथा तीन साल की बेटी संध्या को मोटरसाइकिल से फिरोजाबाद के जसराना कस्बा ले जा रहा था लेकिन रास्ते में मथुरा से करीब 20 किलोमीटर दूर कुरकंदा गांव के पास पीछे से आ रही बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।'

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने अरब सागर में पकड़ी ईरानी नौका, 3000 करोड़ रुपये के Drugs जब्त

भारत-पाक के बीच फिर तनाव? पाकिस्तान ने रची समुद्र में भारत के खिलाफ गंदी साजिश! गुजरात ATS और कोस्ट गार्ड सीना तान के खड़े हुए

Donald Trump और शीर्ष Tech CEOs ने AI निगरानी के लिए स्वैच्छिक समझौते पर किए हस्ताक्षर

INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा इंडिया गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा