जापान में ज्वालामुखी विस्फोट से भारी तबाही, इन दो शहरों को कराया गया खाली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2022

तोक्यो। जापान के मुख्य दक्षिणी द्वीप क्यूशू में एक ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण उससे सटे दो शहरों को खाली करा लिया गया है और दर्जनों लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। ज्वालामुखी में विस्फोट के कारण रात के समय राख और बड़े-बड़े पत्थर निकलते दिखे। कागोशिमा के दक्षिणी प्रान्त में रविवार रात सकुराजिमा ज्वालामुखी से 2.5 किलोमीटर (1.5 मील) दूर बड़ी चट्टानें गिरीं। जापान के सार्वजनिक टेलीविजन ‘एनएचके’ के फुटेज में क्रेटर के पास नारंगी रंग की लपटें उठती दिख रही हैं और पहाड़ की चोटी के ऊपर राख के साथ गहरा धुंआ दिखाई दे रहा है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने विस्फोट की चेतावनी को पांच के उच्चतम स्तर तक बढ़ा दिया और ज्वालामुखी विस्फोट के कारण दो शहरों में 51 निवासियों को अपने घर छोड़ने की सलाह दी। कागोशिमा शहर की खबर के अनुसार, सोमवार को सुबह तक उनमें से 33 ने क्षेत्र के एक सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के लिए अपने-अपने घरों को छोड़ दिया। एनएचके ने कहा कि अन्य लोगों को दूसरे स्थानों पर पहुंचाया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, LeT का पाकिस्तानी आतंकी Yasir ढेर

Teachers Day: राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने 82 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया

Ahmedabad-Surat Courts को Bomb Threat, ईमेल से हड़कंप; सुरक्षाकर्मी अलर्ट पर

Jhiram Ghati Naxal Attack: विशेष NIA Court ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया