Sukma IED Blast । नक्सलियों ने घात लगाकर किया ब्लास्ट, दो कोबरा जवान शहीद

By एकता | Jun 23, 2024

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक ट्रक को आईईडी से उड़ा दिया है। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की विशेष इकाई ‘कोबरा’ 201 बटालियन के दो जवान, जिनका नाम विष्णु आर और शैलेंद्र बताया जा रहा है, शहीद हो गए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट राज्य की राजधानी रायपुर से 400 किलोमीटर दूर सुरक्षा बलों के सिलगेर और टेकलगुडेम शिविरों के बीच टिम्मापुरम गांव के पास अपराह्न करीब तीन बजे किया गया।

इसे भी पढ़ें: NEET Row । जांच संभालते ही CBI का बड़ा एक्शन, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज की पहली FIR

अधिकारी ने बताया कि धमाके की सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं तथा शवों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow