गणतंत्र दिवस समारोह में कमलनाथ के पहुंचने से पहले दो कांग्रेस नेताओं में हाथापाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2020

इंदौर (मध्यप्रदेश)। शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब वहां मुख्यमंत्री कमलनाथ के आगमन से ठीक पहले पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच हाथापाई हुई। चश्मदीदों के मुताबिक गांधी भवन स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में पार्टी के प्रदेश महासचिव चंद्रक्रांत कुंजीर और वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह यादव तीखी बहस के बाद हाथापाई करने लगे। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को अलग किया।

चश्मदीदों ने बताया कि यादव ने कुंजीर को गणतंत्र दिवस समारोह के मंच के पास पहुंचने से रोका जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच विवाद हुआ। यह झगड़ा शांत होने के कुछ ही देर बाद कमलनाथ शहर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और उन्होंने तिरंगा फहराते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विवाद को लेकर कुंजीर और यादव ने एक-दूसरे पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाये हैं। 

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ के स्टार प्रचारक बनने पर बोले अकाली नेता, कॉलर पकड़ कर मंच से उतार देना चाहिए

प्रमुख खबरें

UltraTech की केबल सेक्टर में एंट्री से मचा हड़कंप, KEI Industries के Shares में भारी गिरावट

Assam के Kamrup Court ने ड्रग्स तस्करी मामले में 3 दोषियों को सुनाई 15 साल की कैद

Volkswagen का 89 साल का सबसे बड़ा Restructuring Plan, 1 लाख Job Cut से बाजार में हलचल

Ladakh में Nautor Land के नियमितीकरण नियमों को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी