By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026
गुजरात के वडोदरा और भावनगर जिलों में दो लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि संक्रमितों में 20 वर्षीय एक युवक और 44 वर्षीय एक महिला शामिल हैं।
नागरिकों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।” दूसरा मामला मोरबी जिले की 44 वर्षीय महिला का है, जो भावनगर जिले के तीर्थ स्थल पालीताना की यात्रा के दौरान बीमार पड़ने के बाद कोरोना संक्रमित पाई गई। भावनगर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी आर. के. सिन्हा ने बताया कि महिला 28 जुलाई को पालीताना पहुंची थी और तबीयत बिगड़ने के बाद शुरुआत में एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सिन्हा ने बताया, “29 जुलाई को श्री बजरंगदासबापा आरोग्यधाम ले जाए जाने के बाद महिला की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
महिला की हालत अब स्थिर है और उसका इलाज जारी है।