Cyber Fraud मामले के दो आरोपी Mumbai Airport पर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2025

सूरत पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने 800 करोड़ रुपये के ऑनलाइन सट्टेबाजी धोखाधड़ी मामले में दो आरोपियों को मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। यहां एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने इससे पहले सूरत के कतारगाम इलाके में छापेमारी कर मीत शाह, यश शिंदे, ऋषिकेश सपकाल, नीलेश सोलंकी और परेशकुमार मोदी को ऑनलाइन सट्टेबाजी पोर्टल या मंच के जरिए लोगों को ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर 149 बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे और इन खातों के संबंध में पूरे भारत में 417 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जतिन और दीपकुमार के फरार होने पर सूरत पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि जतिन ठक्कर ने कथित तौर पर ‘म्यूल अकाउंट’ बनाए तथा 50 ऑनलाइन सट्टेबाजी एवं जुआ मंचों से बड़ी मात्रा में एकत्रित धन का प्रबंधन किया। अवैध लेनदेन को छिपाने के लिए खोले गए या उपयोग किए गए बैंक खातों को ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है।

प्रमुख खबरें

Famous Shiv Temple: UP के 5 प्राचीन शिव Temple, कहीं रावण ने की थी पूजा तो कहीं कर्ण करते थे अभिषेक

हीरो के पीछे भागोगे तो बर्बाद हो जाओगे, Superstar Rajinikanth की Fans को सख्त नसीहत

Iran-US war: कुवैत-यूएई पर ड्रोन अटैक, क्या कुछ घंटे में ही टूट गया युद्धविराम, ईरान में भी बड़ा धमाका

फिर से एक हो रहे हैं स्मृति-पलाश! फैमिली को साथ देख फिर शुरू हुई शादी की चर्चा