खंडवा में ‘कला उत्सव‘ का दो दिवसीय आयोजन, वर्चुअल प्लेटफार्म पर होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं

By दिनेश शुक्ल | Dec 07, 2020

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिला जो पाश्व गायक किशोर कुमार की जन्म स्थली भी है में दो दिवसीय कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सोमवार 07 दिसंबर 2020 से हो गई। इस जिला स्तरीय कला उत्सव के अंतर्गत वर्चुअल प्लेटफार्म पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी संजीव मंडलोई ने बताया कि कला उत्सव के प्रथम दिवस सोमवार को शास्त्रीय तथा पारम्परिक लोक गायन एवं वादन की प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें जूम एप के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रस्तुतियां दे सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: तानसेन समारोह की तैयारियां शुरू, स्थानीय समिति की बैठक में रूपरेखा तैयार

वहीं, दूसरे दिन मंगलवार, 08 दिसंबर को भी शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, दृश्य कला, स्थानीय खिलोने खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। इसमें भी जूम एप के माध्यम से विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति है प्रस्तुत कर सकेंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कला उत्सव में भी लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इसे वर्चुअल प्लेट फार्म के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga

Prabhasakshi NewsRoom: CJP Protest का बड़ा असर, Railways ने शनिवार को Delhi आने वाली सभी Trains Cancelled कीं

पाकिस्तान के नक्शे को फिर से बदलने की तैयारी: सेना प्रमुख आसिम मुनीर का दांव-4 प्रांतों को तोड़कर बनाए जा सकते हैं 15 नए राज्य

Karwa Chauth 2026 कब है? जानिए पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय का समय