सपा प्रमुख ने महिला सुरक्षा का उठाया मुद्दा, बोले- दो दिन पहले लापता हुई लड़की का मिला शव, कौन है जिम्मेदार ?

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को जालौन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस पार्टी (भाजपा) ने तीन काले कृषि कानूनों को लागू करके 750 किसानों की हत्या की। अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो ऐसे कानून लाकर वह आपकी जमीन बेच देगी। कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद किसानों ने उन्हें माफ नहीं किया। 

शून्य पड़ चुके हैं भाजपा के कार्यकर्ता 

उन्होंने कहा कि पहले चरण से ही गठबंधन ने बढ़त बना लिए हैं और दूसरे चरण में जो वोट पड़ा है उसके बाद तो गठबंधन ने शतक लगा लिया है। तीसरे और चौथे चरण के बाद जो मतदान होगा समाजवादी पार्टी की सरकार बन जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शून्य पड़ चुके हैं और आगे इसको कोई वोट नहीं मिलने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: UP Election 2022 । मायावती बोलीं- कानून का राज कायम करेंगे, युवाओं का पलायन रोकेंगे 

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा का समर्थन किया है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि पीछे मुड़ कर देखों आपको क्या-क्या मिला ? बुंदेलखंड की जनता के साथ भाजपा ने सिर्फ धोखा किया है। मैं इनके नेताओं के भाषण सुन रहा हूं, बगल में ही बाबा मुख्यमंत्री जी आए थे। उन्होंने कहा था कि न जाने उन्होंने क्या-क्या बुंदेलखंड को दे दिया। क्या आय दोगुनी हो गई ? इनका घोषणापत्र उठाकर देखिए।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी