By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2024
पुणे। पुणे की एक अदालत ने 19 मई के पोर्श दुर्घटना मामले में शुक्रवार को ससून अस्पताल के दो चिकित्सकों और एक कर्मचारी के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की उस दिन तड़के कल्याणी नगर में उस समय मौत हो गई जब उनकी मोटरसाइकिल को कथित तौर पर नशे में धुत्त एक नाबालिग लड़के द्वारा चलाई जा रही तेज रफ्तार पोर्श कार ने टक्कर मार दी।
जांच अधिकारी (आईओ) सुनील तांबे ने अदालत को बताया कि गायकवाड़ और एक अन्य कथित बिचौलिये अशफाक मकानदर की पुलिस हिरासत 10 जून को समाप्त हो रही थी, लेकिन उनकी भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने के बाद से गायकवाड़ की मजिस्ट्रेट हिरासत रिमांड (एमसीआर) की मांग की जा रही है।