By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2020
तोक्यो। जापान में कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण पृथक रखे गए एक क्रूज के दो बुजुर्ग यात्रियों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टों में सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।
सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ तथा अन्य मीडिया ने बताया कि एक महिला और एक पुरुषवायरस से संक्रमित थे और दोनों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 80 वर्ष के आस-पास थी।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: जापान के जहाज से जाने लगे निगेटिव पाए गए लोग
इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हालांकि कोई बयान नहीं आया है। इस क्रूज़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई थी लेकिन इससे किसी की मौत का यह पहला मामला है।
इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय