गोकलपुरी में पहुंची हिंसा की आग, दो दमकल वाहनों को किया गया क्षतिग्रस्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी में दंगाइयों ने दो दमकल वाहनों को क्षति पहुंचाई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हिंसा जारी है। उन्होंने बताया कि नारे लगाती भीड़ ने मौजपुर में एक बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।

गौरतलब है कि मौजपुर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोधियों और समर्थक समूहों के बीच हिंसा में सोमवार को सात लोगों की जान चली गई और करीब 150 लोग घायल हो गए। मौजपुर में जब हिंसा हुई तब पीटीआई भाषा के एक संवाददाता वहीं थे।

इसे भी देखें : Modi विरोधियों ने Trump के दौरे के दौरान Delhi में जानबूझकर भड़काई हिंसा

प्रमुख खबरें

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में