Breaking News: झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर, लोको पायलट समेत दो की मौत | वीडियो

By रेनू तिवारी | Apr 01, 2025

देशभर में रेल हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा खबर झारखंड के साहिबगंज से आ रही हैं जहां दो मालगाड़ियों की टक्कर में लोको पायलट समेत दो लोगों की मौत हो गयी हैं। घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी हैं। एजेंसी घटना कैसे हुई इसका पता लगाने में लगी हुई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, हादसे में कम से कम पांच रेलकर्मी और एक सीआरपीएफ जवान भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज बरहेट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन ने स्थिति का आकलन करने और जांच शुरू करने के लिए एक टीम को मौके पर भेजा।

 

इसे भी पढ़ें: Rule Change: LPG की कीमत हुई कम, 12 लाख की इनकम टैक्स फ्री, आज से लागू होंगे ये बड़े बदलाव


कहां हुआ हादसा?

हादसा साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के पास फरक्का-लालमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी, तभी लालमटिया से आ रही कोयले से लदी थ्रू-पास मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुई।

प्रमुख खबरें

Skincare Tips: चेहरे के जिद्दी पिंपल्स से राहत दिलाएगा Neem and Clove का फेस पैक, जानें सही इस्तेमाल का तरीका

सामाजिक सद्भाव और रिश्ते दांव पर लगाकर सत्ता हासिल करना राजनीति नहीं: एकनाथ खडसे

AFC Under-20 क्वालीफायर में मजबूत सीरिया के खिलाफ अपनी रणनीति पर पूरा ध्यान रखेगी भारतीय Football टीम

नेपाल बाढ़ में फंसे केरल के 45 लोग सुरक्षित, सात अन्य की तलाश जारी: नोर्का रूट्स