फिरोजाबाद में तैनात दो सरकारी चिकित्सकों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2021

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। फिरोजाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात दो चिकित्सकों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक चिकित्सक की लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जबकि दूसरे की आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शनिवार की शाम मौत हुई।

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से 73 और मरीजों की मौत, 7,336 नए मामले

पहले उन्हें जिले के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में परिजन उन्हें केजीएमयू लखनऊ ले गए जहां आज शाम उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दूसरे चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार आगरा निवासी थे और लगभग 25 दिन पहले संक्रमित हुए थे उनका उपचार एसएन मेडिकल कॉलेज फिरोजाबाद में किया जा रहा था, जहां से बाद में उन्हें आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया था। आज उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

IndiGo International Expansion: 2028 से Airbus A350 के जरिए ग्लोबल मार्केट में धाक जमाएगा इंडिगो

Auto Sector की नई उड़ान: Passenger Vehicles की Record Sales ने जुलाई में बनाया ऐतिहासिक माइलस्टोन

CWG 2026 जश्न के बीच भारत का गलत नक्शा देखकर भड़कीं Lovlina Borgohain, रेस्टोरेंट से की शिकायत

Broad Peak से बरामद हुआ Nims Dai का शव, बचाव टीम ने शुरू किया शवों को नीचे लाने का काम