असम के एक गांव में दो ग्रेनेड बरामद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2024

असम के डिब्रूगढ़ जिले के एक गांव में पुलिस ने बृहस्पतिवार को तलाश अभियान के दौरान दो ग्रेनेड बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने बीती रात करीब दो बजे मोरन इलाके के ज्योतिओनी गांव के पास तलाश अभियान शुरू किया था।

अभियान के दौरान एक बड़े पेड़ के नीचे छिपाकर रखे गए दो ग्रेनेड बरामद किए गए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. पी. सिंह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘अपर असम में हिंसा की योजना को विफल कर दिया गया। डिब्रूगढ़ में दो ग्रेनेड बरामद किए गए।

प्रमुख खबरें

साल का अंतिम दिन: 31 दिसंबर को इन राज्यों में बैंक बंद, न्यू ईयर पर भी लंबी छुट्टियां, पूरी लिस्ट यहां पर है

Tamil Nadu: AIADMK का आरोप, राज्य में नशे की लत फैलने से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था

Michael Vaughan ने ख्वाजा से कहा: अपनी शर्तों पर सिडनी में Ashes Test से लो संन्यास!

नए साल के जश्न की तैयारी में दुनिया, इधर भारत ने बैक-टू-बैक दो प्रलय मिसाइल दाग दी, दुश्मन के खेमे में मची खलबली