प्यार की सज़ा मौत! यूपी में दो खूनी घटनाएं, बेटी की गोली मारकर हत्या, युवक को चाकुओं से गोदा

By रेनू तिवारी | Sep 30, 2025

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी क्षेत्र में प्रेम संबंधों को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र के पटेल नगर मुहल्ले में सोमवार देर रात एक लड़की से प्रेम संबंधों को लेकर दो गुटों में हुए संघर्ष में चाकू लगने से शिवा (20) और ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान बोले- विपक्ष घबराया है, सिर्फ़ वोट बैंक की राजनीति पर फोकस कर रहा

इससे पहले शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में कथित तौर पर प्रेम संबंध से नाराज पिता और नाबालिग भाई ने झूठी शान के लिए किशोरी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि भाई को पुलिस हिरासत में लिया गया है। शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के अंबेहटा गांव निवासी जुल्फाम ने अपने 15 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटी मुस्कान (17) के प्रेम संबंधों से नाराज होकर उसकी गोली मारकर हत्या कर कर दी। मुस्कान 12वीं की छात्रा थी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में BJP नेता अर्जुन सिंह पर जानलेवा हमला? घर के बाहर बम और गोलीबारी का आरोप

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनपी सिंह ने आज यहां संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने छात्रा के पिता जुल्फाम और उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद कर ली गई है।

जुल्फाम ने अपनी बेटी मुस्कान की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुस्कान को उसके पिता ने एक लड़के के साथ मोबाइल पर बातें करते हुए सुना था, जिससे उसकी नाराजगी और बढ़ गई थी। इसके बाद जुल्फाम और उसका बेटा मुस्कान को घर की ऊपरी मंजिल पर ले गए, जहां आरोपी ने अपने नाबालिग बेटे की मदद से उसे गोली मार दी। 

प्रमुख खबरें

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत