तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में झड़प, छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2021

सूरी (पश्चिम बंगाल)| पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच मंगलवार को झड़प हो गई और इस दौरान देसी बम फेंके गए। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 727 नए मामले सामने आए, सात और रोगियों की मौत

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान देसी बम फेंके गए और हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। इसमें छह लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सूरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया, ‘‘घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार बरामद हुए हैं।

स्थिति नियंत्रण में है।’’ तृणमूल कांग्रेस की ओर से कहा गया कि हिंसा से उसका कोई संबंध नहीं है। पार्टी के जिला प्रमुख अनुब्रत मंडल ने कहा, ‘‘यह राजनीतिक झड़प नहीं थी।

पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।’’ दुबराजपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनूप साहा ने दावा किया कि झड़प तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हुई।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभाध्यक्ष को पत्र लिखा, बीएसएफ से जुड़े प्रस्ताव पर ब्यौरा मांगा

प्रमुख खबरें

Neeraj Chopra और भारतीय दल Commonwealth Games की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे

Rahul Gandhi के Lok Sabha भाषण के दौरान गैर-मौजूद रहे Charanjit Singh Channi

Delhi Police कॉजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नहीं करेगी दंडात्मक कार्रवाई

Spain Illegal Migration: स्यूटा सीमा पर घुसे 1500 से अधिक लोग, प्रशासन बोला- Ceuta अब और बोझ सहने को तैयार नहीं