New Jersey में दो हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, एक पायलट की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2025

अमेरिका के न्यू जर्सी में रविवार को हवा में दो हेलीकॉप्टर के आपस में टकराने से एक पायलट की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। हैमोंटन पुलिस प्रमुख केविन फ्रियल ने बताया कि बचाव दल को पूर्वाह्न करीब 11:25 बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली।

दोनों हेलीकॉप्टर में केवल पायलट ही सवार थे। उसने बताया कि दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) मामले की जांच कर रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी एक्यूवेदर के अनुसार, दुर्घटना के समय हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे लेकिन हवा की गति धीमी थी और और दृश्यता अच्छी थी।

प्रमुख खबरें

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते

NEET Scam: Telegram पर बैन का सरकार ने किया बचाव, High Court से कहा- छात्रों का भविष्य दांव पर

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा