By अभिनय आकाश | Dec 09, 2024
तुर्की के दक्षिण पश्चिम इस्पार्टा प्रांत में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को पांच सैनिकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय प्रसारक एनटीवी के हवाले से बताया कि प्रांत के गवर्नर अब्दुल्ला एरिन ने कहा कि ब्रिगेडियर जनरल ईसा बेदिली, इस्पार्टा आर्मी एविएशन स्कूल के कमांडर भी हताहतों में शामिल थे।
यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों हेलीकॉप्टर किस वजह से आपस में टकराएं। इरिन ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। निजी समाचार एजेंसी ‘डीएचए’ ने बताया कि यूएच-1 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक खेत में गिरा और दो हिस्सों में टूट गया। दूसरा हेलीकॉप्टर करीब 400 मीटर दूर सुरक्षित उतरा।