By अभिनय आकाश | Oct 28, 2026
स्पेन के टोलेडो के पास दो ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय), 146 लोगों को ले जा रही एक 'इरियो' (Iryo) ट्रेन की टक्कर 397 यात्रियों को ले जा रही एक 'रेनफे' (Renfe) ट्रेन से हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इस हादसे में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई है और 179 लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दृश्यों में टक्कर से हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है, जिनमें ट्रेनों का मलबा पूरे इलाके में बिखरा हुआ दिखाई दे रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रेल ऑपरेटर एडिफ़ ने बताया कि टक्कर के बाद मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन को बंद कर दिया गया है। एडिफ़ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा दो ट्रेनों के बीच पीछे से हुई टक्कर के बाद मैड्रिड-अंडालूसिया हाई-स्पीड रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है।