Agra में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो होमगार्ड की मौत, एक की हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती से चुनाव ड्यूटी पर आगरा आये तीन होमगार्ड को शनिवार देर रात इरादतनगर में एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। घटना में दो होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात 11 बजे हुआ जब श्रावस्ती जिले से चुनाव ड्यूटी पर आए ये होमगार्ड इरादतनगर-शमसाबाद रोड पर पुलिस के साथ गाड़ियों की जांच करने के बाद सड़क किनारे खड़े थे।

पुलिस ने बताया कि तभी एक ट्रैक्टर ने उन्हें चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल तीनों होमगार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उमेश कुमार और लच्छारामकी मौत हो गयी जबकि कौशल कुमार की हालत गंभीर है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है तथा ट्रैक्टर चालक का पता लगाया जा रहा है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

भारी बारिश के कारण केरल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी, यात्रा पर प्रतिबंध

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का व्रत करने से मोहजाल से मिलती है मुक्ति, जानिए इसका महत्व

कांग्रेस का लक्ष्य एक साल के भीतर 32 लाख बेरोजगारों को सरकारी कर्मचारी बनाना है : Bhupendra Singh Hudda

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां