दक्षिण सूडान में अगवा किये गये दो भारतीय रिहा: सुषमा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2017

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज बताया कि दक्षिण सूडान में अगवा किये गये दो भारतीय पेट्रोलियम इंजीनियरों को रिहा करा लिया गया है। सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे यह सूचना देते हुये खुशी हो रही है कि दक्षिण सूडान में अगवा किये गये भारतीय नागरिक मिधुन और एडवर्ड को रिहा करा लिया गया है। वे खार्तूम में भारतीय दूतावास पहुंच गये हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए दक्षिण सूडान में भारत के राजदूत श्रीकुमार मेनन के प्रयासों की सराहना करती हूं।’’

 

तेल संपदा से समृद्ध अपर नील राज्य में इस महीने की शुरूआत में विद्रोहियों ने भारतीय नागरिक मिधुन गणेश और एडवर्ड एम्ब्रोस को एक पाकिस्तानी नागरिक अयाज हुसैन जमाली के साथ अगवा कर लिया था। खबरों के मुताबिक जमाली को भी रिहा कर दिया गया है। सूडान के राष्ट्रीय खुफिया एवं सुरक्षा सेवा विभागन ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों के आग्रहों के बाद सूडान और इथियोपिया सरकारों ने एक साथ समन्वय प्रयास करके तीनों तेल कर्मियों की रिहाई सुनिश्चित की।’’ हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंधकों को कब रिहा किया गया।

 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील