SUV दुर्घटना में दो भारतीय-अमेरिकी सिख युवकों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के इंडियानापोलिस राज्य में तेज गति से आ रही एक एसयूवी एक पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार दो भारतीयमूल के दो अमेरिकी सिख युवकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने पीड़ितों की पहचान 19 वर्षीय वरुणदीप एस ब्रिंग और 22 वर्षीय दवनीत एस चहल के रूप में की है। दोनों इंडियानापोलिस के उपनगर फिशर्स सिटी के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में गर्भवती किशोरी की हत्या कर गर्भ से बच्चा निकाला

स्थानीय 13 डब्ल्यूटीएचआर समाचार चैनल ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों की मौत तब हुई जब उनकी तेज गति से आ रही एसयूवी ने बुधवार सुबह एक पेड़ को टक्कर मारी। उसने कहा कि जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा किस वजह से हुआ।

इसे भी पढ़ें: उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया जाएंगे ट्रम्प

पुलिस ने बताया कि एसयूवी चला रहे दवनीत ने अपनी सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी। घायल 20 वर्षीय गुरजोत एस संधू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंडियाना के सिख समुदाय ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress