दो भारतीय-अमेरिकी महिलाएं व्हाइट हाउस की फैलो चुनी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2016

वॉशिंगटन। भारतीय मूल की दो अमेरिकी महिलाओं को प्रतिष्ठित व्हाइट हाउस फैलो प्रोग्राम के लिए चुना गया है। इस कार्यक्रम के तहत उन्हें अमेरिकी संघीय सरकार के उच्च स्तरों पर काम करने का सीधा अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया की अंतरिक्ष विज्ञानी अंजली त्रिपाठी और शिकागो की चिकित्सक टीना आर शाह का नाम उन 16 व्हाइट हाउस फैलो में शुमार है, जिन्हें 2016-17 के फेलो प्रोग्राम के लिए देशभर से चुना गया है।

 

टीना शाह फेफड़ों और सघन चिकित्सा से जुड़ी चिकित्सक-वैज्ञानिक हैं, जिनका ध्यान मुख्य रूप से लंबी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा में सुधार पर केंद्रित है। उन्होंने हाल ही में शिकागो विश्वविद्यालय में अपनी चिकित्सीय फैलोशिप पूरी की है। इसके तहत उन्होंने लंबे समय से फेफड़ों की तकलीफ से परेशान लोगों की देखभाल के पूरे चक्र को नए सिरे से डिजाइन किया, जिसके कारण मरीज को बार-बार अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत कम हो गई।

 

शाह शिकागो मेडिकल सोसाइटी की ट्रस्टी रह चुकी हैं। वह अपने मरीजों के अधिकारों और एक टिकाऊ चिकित्सा श्रमबल की वकालत के लिए अन्य मेडिकल सोसाइटीज के शीर्ष पदों पर रह चुकी हैं। त्रिपाठी हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरिक्ष विज्ञानी हैं और उनके अध्ययन का प्रमुख विषय ग्रहों का निर्माण और विकास है। उन्होंने ग्रहों के निर्माण से जुड़े पर्यावरणों के वर्गीकरण के काम का नेतृत्व किया। वातावरण की भीषण गर्मी के कारण वाष्पित हो जाने वाले ग्रहों की पहली थ्री डी संरचना इन्होंने ही विकसित की। वह आकाशगंगा की मॉडलिंग, ‘डार्क मैटर’ की खोज में भी शामिल रही हैं। इससे पहले वह फर्मीलैब, कैलटेक, एमआईटी और नासा जेपीएल में पदार्थ भौतिकी, भूकंप विज्ञान और अभियांत्रिकी शोध कर चुकी हैं।

 

प्रमुख खबरें

जोफ्रा आर्चर की टी20 वर्ल्ड कप में वापसी: इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Eden Gardens टेस्ट पिच पर आईसीसी की मुहर, गुवाहाटी को मिला ‘बहुत अच्छा’ दर्जा

नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

Investment bankers की बम्पर कमाई: 2025 में IPO से ₹4113 करोड़ की फीस, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा