दक्षिण-पश्चिम नाइजर में निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले के बाद दो भारतीयों की मौत, एक का अपहरण

By अभिनय आकाश | Jul 19, 2025

नाइजर स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि मंगलवार को पश्चिम अफ्रीका के नाइजर के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम दो भारतीय प्रवासी कामगार मारे गए, जबकि एक अन्य का अपहरण कर लिया गया। एक 'X' पोस्ट में दूतावास ने कहा कि वह हमले में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है, साथ ही अपहृत भारतीय नागरिक का पता लगाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय दूतावास ने आतंकवादी हमले के दौरान मारे गए या अपहृत व्यक्ति के बारे में कोई विवरण नहीं दिया। 

इसे भी पढ़ें: China's Annexation Around the world Part 4 | लोन देकर कैसे चीन किसी देश को अपने जाल में फंसाता है?

नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना। नियामे स्थित मिशन पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने और अपहृत भारतीय की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। दूतावास ने पोस्ट किया और नाइजर में सभी भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें: Africa News Live Updates: Donald Trump ने पाँच अफ्रीकी देशों के नेताओं को समझौतों पर बातचीत के लिए व्हाइट हाउस आमंत्रित किया

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया कि यह हमला राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में हुआ, जहाँ कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और सुरक्षा में तैनात एक सैन्य इकाई पर हमला कर दिया। इस बीच, यह घटना कुछ महीने पहले नाइजर में हथियारबंद लोगों द्वारा साकोइरा में किए गए हमले के बाद पाँच भारतीय नागरिकों के अपहरण के बाद हुई है। ये पाँचों प्रवासी झारखंड के गिरिडीह जिले के थे और कंदादजी बांध परियोजना के लिए एक भारतीय फर्म में काम कर रहे थे। बाद में झारखंड सरकार ने कहा कि वह भारतीय नागरिकों का पता लगाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Lok Sabha के बाद Rajya Sabha में भी जोरदार हंगामा, Kharge और Nadda के बीच तीखी झड़प

KTR का CM Revanth Reddy पर तंज, जो शासन नहीं कर सकता, वो चुनाव में जहर उगलता है

Shukra Uday 2026: Shukra Uday 2026 का महासंयोग, 3 राशियों को Career-Money में मिलेगा छप्परफाड़ फायदा

Mirzapur The Movie Release Date | कालीन भैया और गुड्डू पंडित की बड़े पर्दे पर वापसी, जानें कब रिलीज होगी फिल्म