अमेरिका में यहूदी संग्रहालय के पास गोलीबारी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2025

वाशिंगटन स्थित इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की बुधवार शाम एक यहूदी संग्रहालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम ने यह जानकारी दी।

अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि वह पूर्व न्यायाधीश जीनिन पीरो के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं। पीरो वाशिंगटन में अमेरिकी अटॉर्नी के पद पर कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने गोलीबारी को ‘‘यहूदी विरोधी आतंकवाद का घृणित कृत्य’’ करार दिया।

पुलिस ने बुधवार देर रात तक गोलीबारी की घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी नहीं दी थी। डैनन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि अमेरिकी अधिकारी इस आपराधिक कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। इजराइल दुनिया भर में अपने नागरिकों और प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ता से काम करना जारी रखेगा।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग