By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले से जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने बारामूला के पट्टन इलाके के हंजीवीरा में तड़के एक जांच चौकी स्थापित की।