असम से लगती सीमा पर गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत, अरुणाचल से पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2023

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश और असम की सीमा पर गोलीबारी में दो व्यक्तियों की मौत के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले से पांच लोगों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रवक्ता रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को लिकाबाली थाने में रखा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान बागम तासो, इगिप तासो, मिकजोम तासो, बोम्पर तासो और योंगम न्गुबा के तौर पर हुई है। सिंह ने बताया, “ पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रही है और सच्चाई का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।”

इसे भी पढ़ें: कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले की जांच कर रहे आयोग फडणवीस को समन करे : प्रकाश अंबेडकर

असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच 804 किलोमीटर लंबी सीमा है और दोनों पक्ष सीमा विवाद को सुलझाने के लिए वार्ता में लगे हुए हैं। सीमा विवाद को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में 20 अप्रैल को दिल्ली में असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

मुस्लिम NATO में ईरान की एंट्री, खुलासे से इजरायल के उड़े होश, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Yogi Adityanath ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, रायबरेली में उठाए सवाल

NZ Social Media Ban: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी का प्रस्ताव, Tech Companies पर लगेगा भारी Penalty