Germany में मर्सडीज-बेंज की एक फैक्टरी में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2023

बर्लिन। दक्षिण पश्चिम जर्मनी में मर्सडीज-बेंज की एक फैक्टरी में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्टटगार्ट अभियोजक के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोलीबारी स्टटगार्ड शहर के पास सिंडेलफिंगन में हुई। उन्होंने बताया कि 53 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री Jaishankar ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की

पुलिस के एक प्रवक्ता ने जर्मन समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ को बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब पौने आठ बजे मिली। पुलिस ने बताया कि दोनों पीड़ितों की उम्र 44 साल थी। पुलिस ने मृतकों या बंदूकधारी के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने 2025 को बताया नागरिक-केंद्रित सुधारों का महावर्ष, बोले- रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार भारत

New Year Party Venue: दिल्ली-NCR में न्यू ईयर पार्टी का प्लान? इन पार्टी हब्स में कपल्स की पहली पसंद

T20 World Cup 2026 से पहले श्रीलंका का मास्टरस्ट्रोक, Lasith Malinga बने तेज गेंदबाजी सलाहकार

UP BJP में ब्राह्मण विधायकों के भोज पर बवाल, क्या पंकज चौधरी का बयान उल्टा पड़ा?