Uttar Pradesh के नोएडा में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर दो मजूदरों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2024

उत्तर प्रदेश के नोएडा में निर्माणाधीन सोसायटी की एक इमारत की दसवीं मंजिल से नीचे गिरकर दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, थाना बिसरख क्षेत्र की निर्माणाधीन वरुण हाइट्स सोसायटी की एक इमारत में काम कर रहे दो मजदूर दसवीं मंजिल पर असंतुलित होकर नीचे गिर गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और अगर वे इस मामले में शिकायत करते हैं तो मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान नाजिम (35) और रजाबुल (35) के रूप में हुई है। दोनों ही बिहार के कटिहाल जिले के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सोसायीटी के निर्माण में सुरक्षा उपायों की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि वहां काम कर रहे श्रमिकों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए मुआवजे की मांग की। श्रमिकों का कहना है कि निर्माण के समय सुरक्षा के सभी उपाय नहीं किये गये, जिसकी वजह से यह घटना हुई।

प्रमुख खबरें

बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र