नोएडा में गड्ढे में खुदाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2019

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 में एक निर्माण कंपनी द्वारा मोबाइल फोन टावर लगाने के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान 40 फुट गहरे गड्ढे में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 99 में एक निर्माण कंपनी द्वारा मोबाइल टावर के लिए बेसमेंट की खुदाई की जा रही थी। 40 फीट गहरे गड्ढे की खुदाई के लिए दो मजदूर गड्ढे में उतरे। उन्होंने बताया कि गड्ढे के अंदर जहरीली गैस बनने से दोनों मजदूर बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी ने बताया कि मृतकों की पहचान अजय पाल (21 वर्ष) व गौतम (19 वर्ष) के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें: ईमानदार और विश्वस्त नेता जेटली ने देश को आर्थिक मोर्चे पर कई उपलब्धियाँ दिलाईं

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में नक्षत्र पाल की शिकायत पर बोरवेल की खुदाई कराने वाली कंपनी के सुपरवाइजर अशोक कुमार एवं दुलीचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता