कर्नाटक में छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दो व्याख्याता और उनका सहयोगी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी कॉलेज के दो पुरुष व्याख्याताओं और उनके सहयोगी को एक छात्रा को वीडियो और तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के बाद कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बाद में व्याख्याता ने कथित तौर पर छात्रा को शैक्षणिक कारणों का हवाला देते हुए बेंगलुरु बुलाया और अपने दोस्त के घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने कथित तौर पर एक अन्य व्याख्याता को भी इस कृत्य के बारे में बताया, जिसके बाद उस दूसरे व्याख्याता ने कथित रूप से फोटो और वीडियो का उपयोग करके छात्रा को उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि व्याख्याता के सहयोगी ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसने शुरुआत में किए गए दुष्कर्म के वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया।

प्रमुख खबरें

UP Assembly Election 2027: BJP को रोकने के लिए AIMIM चीफ Owaisi ने विपक्षी दलों से मांगा साथ

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक का ड्राफ्ट नियम, कर्मचारी यूनियन ने जताया विरोध

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप